गेहूं ठेसरिंग के दौरान मजदूर की मौत पर हंगामा, कार्रवाई को सौपा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O प्रधान संघ ने डीएम-एसपी, भाजपा जिला अध्यक्ष  को सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

सोनभद्र। कर्मा क्षेत्र के सरौली ग्राम में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान मजदूर की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हुए विवाद और प्रशासन के कथित दुर्व्यवहार पर प्रधान संघ ने कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को प्रधान संघ ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
सरौली के प्रधान प्रतिनिधि आलोक मिश्रा के ग्राम में मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और प्रशासन के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।
भाजपा नेता विपिन तिवारी की अगुवाई में कर्मा प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर जड़ेरुआ प्रधान राज कुमार, चाडी प्रधान विकास सिंह, बहेरा प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह, मिंटू सिंह बट प्रधान समेत बड़ी संख्या में अन्य प्रधान मौजूद रहे। प्रधान संघ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?