भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल-अखिलेश का पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O नारी शक्ति वंदन बिल रोकना ‘भारत माता’ के सम्मान पर आघात नहीं करेंगे हम बर्दाश्त :डॉ रूबी गुप्ता

सोनभद्र। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने रावटसगंज के कचहरी तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ रूबी गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया है। विपक्ष द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को पारित न होने देना ‘भारत माता’ के सम्मान पर आघात है।
जिला महामंत्री डॉ रूबी गुप्ता ने कहा कि यह देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकार का हरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया, लेकिन विपक्ष ने राजनीति के चलते बिल को रोक दिया।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा नहीं चाहतीं कि महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा और बिल को जल्द पारित कराने की मांग की।
इस मौके पर अमरावती चंद्रावती लक्ष्मी आशा देवी मुन्नी सोनी हीरावती पार्वती भागीरथी यशोदा कमला निर्मला रानी बरखा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?