मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या,परिवार में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

शनिवार को स्कूल जाने के लिए मां ने बेटे को डाटा था।

विंढमगंज(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी में शनिवार को स्कूल जाने को लेकर मां के डांट से गुस्सा होकर सूरज देव कुमार पुत्र राम लखन यादव 16 वर्ष ने घर से लगभग 200 मीटर दूर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुनील कुमार राय ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।


ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि मृतक सूरज देव कुमार के पिता राम लखन यादव महीनों पूर्व ही परिवारजनों के जीवकोपार्जन हेतु बाहर में कमाने गए हुए हैं। इसी बीच आज सुबह मृतक की मां ने स्कूल जाने की बात को लेकर लड़के को डांट डपेट किया था जिससे गुस्से में आकर मृतक सूर्य देव कुमार ने घर से कुछ ही दूर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली, पास के चरवाहे जब मवेशियों को चराने उस ओर गए तो देखकर शोर मचाया। जिसकी सूचना थाने पर दी गई ।

वही मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पंचनामा के पश्चात अंत परीक्षण हेतु भेजा है वही मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?