कफ सिरप तस्कर के पिता PIT-NDPS में 1 साल के लिए निरुद्ध, बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस ने कुख्यात कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाते हुए शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कर दिया है। अब भोला प्रसाद को एक साल तक जिला कारागार में रहना होगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्म के जरिए कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी कर रहा था और उसे काले बाजार में बेचा जा रहा था। इस नेटवर्क की जड़ें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैली थीं। आरोपी पर बांग्लादेश तक कफ सिरप डायवर्ट करने का गंभीर आरोप है, जहां नशे के लिए कोडीन सिरप की भारी मांग रहती है। सोनभद्र पुलिस द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद यह सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। निरुद्ध किया गया भोला प्रसाद मूल रूप से वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस की इस कार्रवाई को ड्रग माफिया के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। PIT-NDPS एक्ट के तहत की गई यह निरुद्धि की कार्रवाई यह संदेश देती है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों और उनके मददगारों पर अब सीधा शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?