नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नगर के स्वर्ण जयन्ती चौक पर गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर और मानव श्रृंखला बनाकर समर्थन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह व महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि पुष्पा सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान है, जिसे 2029 के चुनावों के लिए सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। इससे महिलाओं को भी राजनीति में सहभाग करने का अवसर प्राप्त होगा और महिलाएं राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। इस मौके पर कुसुम शर्मा, ममता सिंह, मंजू गिरी, शारदा खरवार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री  ईशिका पाण्डेय, जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, हेमलता जायसवाल, संध्या पाण्डेय, मीनू चौबे, कविता यादव, साहिब, आरती, अनन्या सिंह, अपर्णा, आंचल मौर्या, एकता, समीया जमीर, अर्चना पाल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?