अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी: बाबा साहब के संघर्ष और योगदान को किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भाजपा सोनभद्र द्वारा राबर्ट्सगंज विधानसभा के मण्डी समिति परिसर में गुरुवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्म जयन्ती अभियान के अन्तर्गत विधानसभा संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक/जिला मंत्री मनोज सोनकर ने की और संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। बाबा साहब ने ‘मूक नायक’ और ‘बहिष्कृत भारत’ जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से वंचितों की आवाज उठाई और महाड़ सत्याग्रह 1927 जैसे आन्दोलनों का नेतृत्व किया। डा0 अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए संघर्ष किया और भारतीय लोकतंत्र की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को दो बार लोकसभा का चुनाव जीतने से रोका और उन्हें अपनी सरकार में रहते कभी भारत रत्न सम्मान नहीं दिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी योग्यता और विद्वता को देखते हुए संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने उनके निधन होने पर दिल्ली में अंत्येष्टि के लिए स्थान तक नहीं दिया। जितना सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है उतना किसी ने नहीं दिया। केंद्र की मोदी सरकार ने अंबेडकर की स्मृति में पांच तीर्थ स्थलों का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तब जाकर बाबा साहब को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर ने वंचित और दलित समाज को सामाजिक समरसता और समानता के साथ उच्च स्तर पर लाने के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया था। भाजपा सरकार प्रत्येक धर्म और वर्ग के व्यक्ति के लिए सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ काम कर रही है। इस मौके पर रामभरोस मुसहर, दिनेश भारती, रामफल सोनकर, परदेशी सोनकर, ममता सिंह, कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला मंत्री मंजू गिरी, आकाश जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा,मीनू चौबे,अशोक भारती, संतोष कुमार, सतीश सोनकर, कविता यादव आदि कार्यकर्ता व जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?