बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प, जयंती की पूर्व संध्या पर  श्रमदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


O जैत गांव में अंबेडकर पार्क की सफाई कर भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि


सोनभद्र -। सदर विकास खंड के जैत गांव स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान मोर्चा के महामंत्री नारसिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर अंबेडकर प्रतिमा और पूरे परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद सभी ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत आधार देने वाला संविधान तैयार किया, जिसने देश के हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का भरोसा दिया। सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनकी लड़ाई ने दलितों, वंचितों और महिलाओं को नई पहचान और अधिकार दिलाए।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के जरिए एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिले। आज जरूरत है कि उनके सिद्धांतों को केवल याद न किया जाए, बल्कि उन्हें व्यवहार में भी उतारा जाए।
पूर्व जिला मंत्री सुरेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को संगठित कर उसे नई दिशा दी। उनके विचार आज भी गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। किसान मोर्चा के महामंत्री नारसिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग को भी आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और जागरूकता ही बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है।
जिला कार्य समिति सदस्य अनूप तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम हैं। वहीं किसान मोर्चा के जिला मंत्री अभय दुबे ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही समरस समाज की स्थापना संभव है।
पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बताया। जैत के पूर्व प्रधान गुलाब ने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता मजबूत होती है और लोगों में जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने बाबा साहब के सपनों का समतामूलक भारत बनाने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?