असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियो ने किया पुतला दहन,मांगा इस्तीफा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता पर विवादित टिप्पणी करने से आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, और स्वर्ण जयन्ती चौक पर एकत्रित होकर विरोध जताया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र भाषा गाली गलौज और अमर्यादित टिप्पणी कर असम के मुख्यमंत्री ने अपना माननीय होने का गौरव खो दिया है, उनको तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हेमन्त विश्व सरमा के ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए क्योकि एक मुख्यमंत्री जो कि संविधान की शपथ लेता है, वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगा लेकिन सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री ने अपना आपा खो दिया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानित किया है, जिसका हम विरोध करते हैं और कड़ी निंदा करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे मर्यादित और असभ्य भाषा बोलने वाले मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।

इस पुतला दहन कार्यक्रम मे पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी पूर्व, जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पाण्डेय, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजबली पाण्डेय, अमरेश देव पाण्डेय, लल्लू राम पाण्डेय, मृदुल मिश्रा, रोहित मिश्रा , ओमप्रकाश रावत, दयाशंकर पाण्डेय, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी , प्रांजल श्रीवास्तव,प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, वशिष्ठ चौबे, ददन प्रसाद , अनीता गोंड, रोजनी खान, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह पटेल , गुलाब तिवारी , दयाराम प्रजापति, ऋषि , राज कुमार व सुनील कुमार मिश्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

1436
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?