नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में साइबर अपराध जागरूकता संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत गुरुवार को साइबर अपराध जागरूकता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर क्लिक करने से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें।

उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने दिया।

इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार यादव, श्री मनीष राज बावरे, श्री महेंद्र, श्री कट्टर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

1436
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?