बरैला महादेव मंदिर में रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ उमड़े भक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में सातवें वर्ष आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ के आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चित्रकूट धाम से पधारी राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी शिवानी के द्वारा शिव विवाह प्रसंग सुनाया गया। श्री रामचरितमानस की चौपाई, “करहु सदा शंकर पद पूजा। नारी धर्म पति देव न दूजा।।” अर्थात हर एक स्त्री को अपने पति में ही परमेश्वर को देखना चाहिए। व्यास जी ने भगवती पार्वती और शिव शंकर जी के विवाह में बताया कि दुनिया में सबसे महान विवाह शिव और शक्ति का हुआ और दुनिया का हर एक पति पत्नी शंकर पार्वती के प्रेम से शिक्षा ग्रहण करें। पुरुष वर्ग को शिक्षा लेनी चाहिए कि महादेव ने भगवती पार्वती को किस प्रकार अपना आसन प्रदान किया। महादेव के विवाह में बारात के रूप में विशेष रूप से भक्तों ने भाग लिया और शिव पार्वती का विवाह मंच पर भी संपन्न कराया गया। महादेव बरैला नाथ जी को गंगाजल से अभिषेक करने के बाद भक्त राज हेमंत गुप्ता एवं मंगल केसरी के द्वारा 1001 पुष्पमाला के द्वारा भव्य श्रृंगार पूजन आरती किया गया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि आगे आगंतुक कथावाचक के रूप में मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय कथावाचक पंडित धर्मराज शास्त्री एवं जौनपुर से पंडित प्रकाश चंद्र विद्यार्थी जी 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 3 दिन के लिए श्री राम कथा मंच पर प्रवचन करेंगे। उन्होंने निवेदन किया कि सभी क्षेत्रवासी श्री राम भक्त और शिव भक्त आकर के श्री राम कथा का रसपान जरूर करें और 13 अप्रैल को भव्य भंडारा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें आगे प्रसाद ग्रहण करें। यज्ञ में डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, अरविंद शरण सिंह, हीरामणि पांडेय, मुकेश पांडेय, पुजारी देवनाथ बाबा जी, मधु सिंह, प्रिय माधुरी मिश्रा, हरि भक्त लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?