विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मंगलवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पोस्टर, निबंध एवं डॉक्टर के क्रियाकलाप से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र एवं छात्रा अभिषेक, अंकित, शिवांग, प्रियांशु एवं अंशिका, प्राजंलि ने बच्चों का इलाज करते हुए स्वास्थ्य से संबंधित सुरक्षित भविष्य के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी। उनकी इस प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, छात्र काव्या ने फलों और हरी सब्जियों के लाभ तथा जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है और हमें अपने दैनिक जीवन में पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लेते हुए नियमित व्यायाम करना चाहिए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही हमें तनाव से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव एवं शिक्षिकाएं अनीता सोनी, नैंसी अग्रहरि, सीता पांडे, दीप्ति मिश्रा, रुचि दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?