रासलोका ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र, गेहूं खरीद प्रारम्भ करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सोमवार को किसानों के गेहूं खरीद प्रारम्भ किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 हेतु प्रदेश सरकार द्वारा 15 मार्च से खरीद प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है किन्तु जनपद सोनभद्र मे अभी तक गेहूं खरीद नहीं हो सकी है। उन्होंने आगे कहाँ की वर्तमान मे मौसम खराब होने के कारण किसानो मे भय का माहोल व्याप्त है किसान अपने गेहूं की फसल की कटाई कर उसे खलिहनो मे तैयार रखे हुए है ओर सरकारी खरीद शुरू होने का इंतज़ार कर रहे है। श्री त्रिपाठी ने कहाँ की किसानो की समस्या को ध्यान मे रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र गेहूं खरीद प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक हानि ना हो।

Leave a Comment

1433
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?