सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर सोमवार को एक दिवासी धरना प्रदर्शन किया। संगठन जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि रावटसगंज अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में अध्यक्षता मंडल सचिव नितेश मौर्य के नेतृत्व में एक दिवासी धरना प्रदर्शन किया गया। श्री अध्यक्ष ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड राबर्ट्सगंज और पिपरी में कार्यगत संविदा कर्मीयों से सुरक्षा मानक को पूरा ना करते हुए मनमानी तरिके से दबाव बन्नमकर हर प्रकार का कार्य कराया जा रहा है। जिसके बलते पूर्व एवं वर्तमान में कई अप्रिय घटनायें घटित हो चुकी है जब कि जिले के हर उपकेन्द्र पर पूर्ण रूप से सुरक्षा उपकरण तक मंजूद नहीं है। तथा विगत पिछले कुछ माह में दिभाग द्वारा मन माने तरिके से कई संविदा कर्मियों को बिना पूर्व नोटिस दिये कार्य से हटा दिया गया और उनके द्वारा किये गये कार्य का वेतन तक नही दिया गया जो पूर्णता गलत है और श्रम कानून का उल्लघंन भी है विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही को लेकर संविदा कर्मियों में काफी असंतोष व्यापा जिसके चलते संविदा कर्मियों ने अपनी कुछ मांगे आपले समक्ष रखी है।
वही संविदा कर्मियों की मांगे निम्नवत है:
- जिन सविदा कर्मियों का पूरे मापने की काय चेतन दा गया और दिना पूर्व सूचना उसका वेतन तत्काल दिलाने के साथ उन्हें कार्य पर के उन्हें कार्य से हटा दिया वापस रखा जाए।
- सभी उपकेन्द्र पर पूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनायी जाए।
- दुर्घना ग्रस्त हुए संविदा कर्मियों के मुआवजा का भुगतान तत्काल कराया जाए।
- हर संविदा कर्मियों का ई०एस०आई०सी० कार्ड उपलब्ध कराया जाए।
- कम्पनी द्वारा हर सविदा जर्मिती का पहचान पत्र दिलवाया जाए।
- दोनो खण्डों में विभाग द्वारा कितने कुशल और कितने अकुशल संविदा कर्मियो काम लिया जाना है। इसकी संख्या को स्पष्ट किया जाए।
- संगठन आपसे अनुरोध करता है कि उपरोक्त बिन्दुओं पर विचार करते हुए आज तक संगठन पदाधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर संविदा कर्मियों की समस्याओं का उचित समाधान करने की कृपा करें। अन्यथा की स्थिति में कल से समस्त संविदा कर्मी आपके कार्यालय के समक्ष अपनी उचित मांगों को लेकर धरना प्रर्दशन या भुख हड़ताल करने को बाध्य होगें जिससे होने वाले किसी भी प्रकार की आद्यौगिक अशान्ति की पूर्ण जिम्मेदारी आप प्रबन्धन की होगी। इस मौके पर अभय पांडेय, हरिशंकर द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, मुन्नालाल, राज नारायण सिंह, हेमंत, मोहन विश्वकर्मा, अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।






