समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल खरवार ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, चकिया में विकास कार्यों की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने मुख्य सचिव उ० प्र० सरकार को एक पत्र देकर विधानसभा क्षेत्र चकिया में विभिन्न विकास कार्यों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए तत्काल कार्रवाई कराने की मांग की है। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा है कि औरवाटाड़ बांध का पानी 5 फिट तत्काल निकाला जाए, ताकि पेयजल के लिए नौगढ़ / चकिया के सभी गांवों में हर घर नल योजना तत्काल चालू करवाया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने नौगढ़ के कोठी घाट से चंद्रकांता किला तक ऊँचाई व रोड का मरम्मत कार्य और कर्मनासा नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराने की मांग की है, ताकि सैकड़ो गाँव क्षेत्र के एवं बिहार तक लोग जुड़ सकें। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में सांसद छोटेलाल खरवार ने नौगढ़ भैंसौड़ा से लिफ्ट के द्वारा राजवाह मझगावां में पानी गिराने, नौगढ़ लिफ्ट से गोलाबांध अमदहा बंधी तक पानी ले जाने, और धनकुवारी लिफ्ट का पानी पढ़ौती चिकनी व औरवाटाड़ गांव तक सिंचाई के लिए पानी ले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उक्त सभी कार्यों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल कार्यवाही करने का कष्ट करें, ताकि क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?