स्कूल चलो अभियान को मिली रफ्तार, नौगढ़ में अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता गतिविधियों को गति दी गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का आधार है, जो बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाकर हर परिस्थिति का सामना करने योग्य बनाती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक बच्चे का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया एवं उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में नौगढ़ के बागी ग्राम सभा में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में एआरपी संजीव सिंह, अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक लालजी भारती, रमाकांत यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?