वृहद गौ संरक्षण केंद्रो में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नही होगी: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  वृहद गौ संरक्षण केन्द्र चोपन में पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का जिलाधिकारी ने अचौक निरीक्षण किया और स्वयं अपने मोबाइल फोन में उसकी तस्वीर लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पशुओं को समय-समय पर निर्धारित मात्रा में संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा शेड की स्थिति का जायजा लिये।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र सरकार की अत्यंत प्राथमिकता वाली योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?