हर बच्चा पढ़े, देश आगे बढ़े’: स्कूल चलो अभियान, घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत बरवाटोला में शनिवार को “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय अहिरान टोला से किया गया, जिसे खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी राकेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली गांव की गलियों और मोहल्लों से होते हुए घर-घर पहुंची, जहां बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं और नियमित रूप से स्कूल भेजें। इस दौरान “हर बच्चा पढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा” का नारा गूंजता रहा।

कार्यक्रम के दौरान “नव भारत उत्सव” और विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। साथ ही कक्षा 5 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिससे माहौल भावुक और प्रेरणादायक दोनों बना।

अभियान के अंतर्गत 8 नए बच्चों का विद्यालय में नामांकन भी कराया गया, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है।

इस अवसर पर एआरपी अमित कुमार, शिक्षक आनंद कुमार सिंह, संकुल प्रभारी संदीप सिंह सहित कई शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?