डाक विभाग के प्रयागराज परिक्षेत्र में मिर्जापुर मण्डल रहा अव्वल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन/अमित मिश्रा

(मिर्जापुर/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। डाक विभाग के प्रयागराज परिक्षेत्र में प्रयागराज,प्रतापगढ़ व मिर्जापुर जनपद ने बचत योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर डाक मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। ‘प्रोडक्ट वाइज ए/सी रिपोर्ट’ में मिर्जापुर डिवीजन ने कुल 28,595 खातों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो मंडल की उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

डाक अधीक्षक अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते मंडल के सभी उपडाकघरों, शाखा डाकघरों एवं ग्रामीण डाक सेवकों ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए यह सफलता अर्जित की। विभिन्न योजनाओं—मासिक आय योजना (MIS), लोक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSA), आवर्ती जमा (RD), सावधि जमा (TD), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) आदि—में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया गया।

मिर्जापुर डाक मंडल ने न केवल लक्ष्य को प्राप्त किया बल्कि ग्राहकों को बचत योजनाओं से जोड़ने में भी नई मिसाल कायम की। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर खातों की संख्या बढ़ाई गई, जिससे डाक विभाग के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ।

इस उपलब्धि पर डाक अधीक्षक अतुल कुमार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी मिर्जापुर मंडल इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिक्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखेगा।”

मिर्जापुर मंडल के प्रथम स्थान प्राप्त करने से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है तथा पूरे परिक्षेत्र में मंडल की सराहना हो रही है। यह उपलब्धि डाक विभाग की योजनाओं के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और टीमवर्क की मिसाल है।

Leave a Comment

1422
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?