सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारी को लेकर की  बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश के क्रम में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक दस्तक अभियान जनपद सोनभद्र में चलाया जाना है। संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके राय ने बताया कि जनपद में 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। जिला मलेरिया अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से संचारी अभियान के तैयारियों की चर्चा करते हुए सभी विभागों के प्रशिक्षण एवं माइक्रोप्लान के विषय में बताया।
विभागों को दिए गए निर्देश- बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करें।- समस्त अधिशासी अधिकारी एवं पंचायत विभाग को निर्देशित किया गया कि साफ- सफाई, जल निकासी, कचरा निस्तारण की व्यवस्था ठीक रखें।- पशुपालन एवं कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में स्क्रब टाइफस एवं लैप्टोस्पायरोसिस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसकी रोकथाम हेतु संचारी अभियान में गोष्ठियों कर लोगों को जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?