सोनभद्र। अटेवा एवं एनएमओपीएस के क्रमशः प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश भर के शिक्षक व कर्मचारी 01 अप्रैल को बाँह पर काली पट्टी बांधकर NPS और OPS का विरोध करते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग
अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने बताया कि 01 जनवरी 2004 को केंद्र सरकार और 01 अप्रैल 2005 को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करके एनपीएस योजना लागू की थी लेकिन वो शिक्षकों और कर्मचारियों ने लिए लाभकारी नही है। इसके नुकसान को देखते हुए सरकार ने एक UPS योजना लागू की लेकिन वह शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए और भी घाटे की योजना साबित हुई।
शिक्षक और कर्मचारी नाराज
शिक्षक तथा कर्मचारी इससे काफी नाराज हैं और चाहते है कि सरकार NPS- UPS को बंद करके पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर जो कि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए लाभकारी है। प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह ने कहा कि हम शिक्षक और कर्मचारी लगातर मांग, संघर्ष और आंदोलन के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, परन्तु सरकार हमारी मांग को नही मान रही है।
01 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन
हम शिक्षक और कर्मचारी 01 अप्रैल को अपने कार्य स्थल पर अपना कार्य करते हुए शांतिपूर्ण ढंग बाँह पर काली पट्टी बाँधकर NPS- UPS का विरोध करेंगे तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे यदि तब भी सरकार हमारी बात को नही मानती है तो हम बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।







