विजेता आर्चरी कंपटीशन खिलाड़ियों को पूर्व सांसद  ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O चतुर्थ पीएसपीबी आर्चरी कंपटीशन के तीसरे दिन की प्रतियोगिता

सोनभद्र। चतुर्थ पीएसपीबी आर्चरी कंपटीशन के तीसरे दिन सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से प्रतियोगिता का संचालन शुरू हुआ, जिसमें इंडियन राउंड कंपाउंड और रिकर्व के प्रतिभागीयों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन के समय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम सकल , उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार, अभिषेक यादव, खेल अधिकारी समीम, राकेश मेहता साथ ही कमेटी के सारे सदस्य एडवोकेट कामता यादव उपस्थित रहे।
प्रतिभाग करने वाले विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपने पूरे दमदम का प्रदर्शन करते हुए अच्छे निशाने को लेने के लिए लक्ष्य पर निशाना साधा, जिसमें सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स में निधि, मानशी ज्योति ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर इंडियन राउंड बॉयज में अनुराग यादव, शिवम् तथा विशाल प्रजापति ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही सब जूनियर कंपाउंड राउंड वोमेन में विशिसठा, ऋतू शर्मा, वारेन्य राना तथा बॉयज में रोहित, प्रशांत और अभिमन्यु ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर कंपाउंड राउंड में विशेष अनिल कुमार, रोहित राना तथा गर्ल्स में संध्या, भावना तथा अम्बिका ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य विधायक घोरावल तथा अध्यक्षता उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जनपद सोनभद्र के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम सकल जी द्वारा किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?