दुधवा में रोमांच का अनोखा दृश्य: भालुओं ने बाघ को दौड़ाया, पर्यटक हैरान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)।  दुधवा नेशनल पार्क से एक हैरान कर देने वाला और दुर्लभ वन्यजीव दृश्य सामने आया है, जिसने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया।

सफारी के दौरान सैलानियों को ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर पर बेहद कम देखने को मिलता है। जंगल के रास्ते पर एक बाघ अपनी जान बचाते हुए भागता नजर आया, जबकि उसके पीछे दो भालू उसे दौड़ा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ अचानक सड़क पार करते हुए तेजी से जंगल के भीतर भागा और उसके पीछे-पीछे दो भालू उसका पीछा करते दिखे। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही पलों में घटा, लेकिन वहां मौजूद पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

इस अनोखे नजारे को देखकर सैलानी रोमांच और आश्चर्य से भर उठे। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दृश्य बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आमतौर पर जंगल का राजा कहे जाने वाला बाघ इस तरह भागते हुए कम ही देखा जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, भालू अपने क्षेत्र की रक्षा या खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो सकते हैं, जिसके कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?