रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – वीरेंद्र कुमार

सोनभद्र। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

यह हादसा विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडिह स्थित बियारी बस्ती के पास रविवार देर शाम करीब 9 बजे हुआ। रेलवे अंडरपास के समीप अप लाइन के पोल संख्या 57/29 के पास युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक संभवतः पैसेंजर ट्रेन के सामने आ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वह नीले धारीदार लुंगी, सफेद शर्ट और ऊपर काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पहचान कराने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना पर रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

मामले की जांच कर रहे दरोगा सुनील कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।

रेलवे ट्रैक पर लगातार हो रहे हादसे सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सतर्कता और सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?