चतुर्थ पीएसपीबी आर्चरी कंपटीशन के दूसरे दिन की प्रतियोगिता आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। चतुर्थ पीएसपीबी आर्चरी कंपटीशन के दूसरे दिन रविवार को प्रातः 8:00 बजे से प्रतियोगिता का संचालन शुरू हुआ, जिसमें इंडियन राउंड कंपाउंड और रिकर्व के प्रतिभागीयों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन के समय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम सकल, उपाध्यक्ष बाबूराम सिंह, रवि भूषण सिंह, अमर बहादुर सिंह, सचिव मनोज कुमार, अभिषेक यादव साथ ही कमेटी के सारे सदस्य एडवोकेट कामता यादव उपस्थित रहे। रैंकिंग राउंड के परिणाम कुछ इस प्रकार थे: सब जूनियर बॉयज इंडियन राउंड में सोनभद्र के प्रियांशु कुमार ने 688 अंक और मुजफ्फरनगर के मनीष कुमार ने 686 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर इंडियन राउंड गर्ल्स में ज्योति और निधि दोनों बागपत की बच्चियों 678, 678 अंक लेकर प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहीं। इंडियन राउंड सीनियर बालक में शुभम, गौतम, उज्जवल तीनों बालक बागपत के थे जो क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में सोनभद्र की जगवंती यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य विधायक घोरावल और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जनपद सोनभद्र के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम सकल द्वारा किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?