खाई में गिरी बाइक, किशोर की मौत, दो साथी घायल, एक की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

सोनभद्र। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में एक 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

यह घटना बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव के महुआ टोला के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीन नाबालिग किशोर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूमने निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे करीब 6 फीट गहरी खाई में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बाइक चला रहे हरिशंकर (14 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अन्य दोनों किशोरों का रिश्ते में चाचा लगता था।

वहीं दूसरे घायल संजय (13 वर्ष) की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीसरे किशोर को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

नाबालिगों द्वारा बाइक चलाना एक बार फिर गंभीर हादसे की वजह बना है, जो अभिभावकों और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?