भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, पत्नी और बच्चा गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोपन (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह परिवार झूसी से अंबिकापुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से चोपन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?