भगवान श्रीराम के भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राम नवमी के पावन पर्व पर रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री राम मंदिर, मां काली मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

राम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष राजकमल मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष विक्की मद्धेशिया के साथ-साथ मां काली मंदिर के पुजारी बबलू तिवारी, श्री राम मंदिर के वेद मोहनदास ब्रह्मचारी, हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुषों की टोली जय श्री राम जय श्री राम के नारों के साथ शोभा यात्रा शामिल रहे।

इस दौरान युवाओं की टोली जगह-जगह पर लाठी डंडे से करतब दिखा रहे थे वहीं महिला शक्ति के द्वारा जय श्री राम के नारों पर जमकर थिरके जुलूस मेन रोड से होते हुए सीता मोड मां काली मंदिर मोड मोदी समर तिराहा सुभाष तिराहा हवाई तिराहा से होते हुए हनुमान मंदिर पर सैकड़ो की तादाद में आई बजरंगी झंडा ने पूजन अर्चन करने के पश्चात पुनः साहू चौक सब्जी मंडी से निकलकर मां काली मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ।

इस दौरान अशोक कुमार जायसवाल, रवि शंकर जायसवाल , विकास गुप्ता, ओपी यादव, दीपक गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, सुरेंद्र कुमार , रामचंद्र जायसवाल, उमेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल  , बीए गुप्ता, हर्षित चंद्रवंशी, महेंद्र गुप्ता , उज्जवल केसरी, अदरू केशरी के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन पूरे मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?