चक्रवती सम्राट अशोक का बौद्ध विहार में मनाया गया जन्मोत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विकास खण्ड म्योरपुर के अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत में स्थित बौद्ध विहार परिसर में गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के जन्मोत्सव को पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु पहुंचे, जहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रवचन का आयोजन किया गया। भिक्षुओं ने सम्राट अशोक के धम्म, अहिंसा और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।


वही मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।


इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन, प्रवचन और सामूहिक प्रार्थनाएं भी आयोजित की गईं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना रहा। जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?