जन अधिकार पार्टी ने हर्सोउल्लास के साथ मनाई महान सम्राट अशोक की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सम्राट अशोक के आदर्शों को किया याद, दिया एकता का संदेश

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में बुधवार को रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज सोनभद्र में कार्यकताओं ने देवानामप्रिय प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती एवं उत्कर्ष पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने पितामह द्वारा स्थापित साम्राज्य के गौरव को इतना बढ़ाये कि आज भी दुनिया भर के लोग इन्हें अतुलनीय मानते हैं। सम्राट अशोक केवल अपने साम्राज्य ही नहीं अपितू भारत के संपर्क के अनेक देशों में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया।
मुख्य वक्ता सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था से प्रभावित होकर ही भारतीय संविधान निर्माताओं ने भारतीय संविधान में अनेक चीजें शामिल की हैं। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा की चाहत है कि देश में सम्राट अशोक महान का शासन फिर से स्थापित हो।
अंत में जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने जयंती समारोह में आए हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जन अधिकार पार्टी के करवा को मुकाम तक पहुंचाने का अपील किए ।
इस मौके पर
आरती मौर्य, सविता मौर्य, जय सिंह, शिवनारायण मौर्य, कृष्ण सिंह, शीतला प्रसाद, विनोद कुमार, अनुरुद्ध सिंह, रमेश कुमार, सोहन लाल, मुलायम मौर्य, प्रदीप मौर्य, मो० आमीन, सुक्खू मौर्य, गुलाब सिंह, लालबहादुर सिंह मुन्ना भारती सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सचिव / जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा ने की और संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?