आरपीएलआई डे पर मिर्जापुर मण्डल को यूपी सर्किल में मिला प्रथम स्थान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डाक अधीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में बड़ी उपलब्धि


मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। भारतीय डाक विभाग के आरपीएलआई डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश सर्किल में उत्कृष्ट व्यवसायिक प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


मिर्जापुर मण्डल के डाक अधीक्षक अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व, बेहतर कार्य योजना तथा टीम के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी। आरपीएलआई डे के दौरान मंडल द्वारा लगभग ₹57,04,965 का प्रीमियम अर्जित किया गया, जो उत्तर प्रदेश सर्किल में सबसे बेहतर प्रदर्शन में शामिल रहा।


इस उपलब्धि से मिर्जापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। डाक अधीक्षक अतुल कुमार ने इस सफलता का श्रेय मंडल के सभी कर्मचारियों, ग्रामीण डाक सेवकों और अधिकारियों को देते हुए कहा कि टीमवर्क और निरंतर मेहनत के कारण ही यह उपलब्धि प्राप्त हो सकी है।


इस शानदार प्रदर्शन पर डाक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मिर्जापुर मंडल की पूरी टीम को बधाई दी है।

वही विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में मिर्जापुर मंडल को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?