अनुदेशकों का सम्मान समारोह धन्यवाद ज्ञापन का सफल आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन संघ के बैनर तले अनुदेशकों द्वारा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सम्मान समारोह और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि चन्द्र शर्मा (एम० एल० सी० मेरठ/शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक) ने कहा कि अनुदेशकों की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुदेशकों के प्रति सम्वेदनशील हैं और अनुदेशकों की 17,000 रुपये प्रतिमाह व कैशलेस चिकित्सा की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल से लागू हो जायेगा।
शिव कुमार मिश्रा ने कहा कि अनुदेशकों को कैशलेश चिकित्सा और बढ़ा मानदेय 17 हज़ार के लिए सरकार और एम एल सी शिक्षक को धन्यवाद दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने अनुदेशकों के कार्य की सराहना की और कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार में सबसे कम मानदेय पाते हुए भी अनुदेशक बेसिक शिक्षा परिवार की रीढ़ हैं।
इस मौके पर
हरिशंकर जिला महामंत्री, संजय जिला उपाध्यक्ष, अनुपमा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला महासचिव सरोज, जिला उपाध्यक्ष दीपक, प्रमोद जिला मंत्री, किरन जिला सचिव, अरुण कु०शर्मा जिला प्रवक्ता, स्मिता सिंह रावर्टसगंज ब्लॉक उपाध्यक्ष, सविता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष, जिला मिडिया प्रभारी पवन अग्रहरी, निशा कुमारी म्योरपुर ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनिल जायसवाल म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष, विजेन्द्र कु०सिंह रावर्टसगंज ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष, जय सिंह चतरा ब्लॉक अध्यक्ष, संजीव चोपन ब्लॉक उपाध्यक्ष, अरविन्द यादव, प्रविण, सुनिता, संजीव, निरुपमा, नशीम मुहम्मद, अखिलेश, निर्मला, ध्रुव, उपेन्द्र, बृजमोहन, प्रमिला, सुशील, मंजू, स्रूती, , अनिता, इजहार, बसंतु, नीतू, यसवंत आदि मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?