जयेष्ठ खान अधिकारी सहित कई विभागध्यक्षो का जिलाधिकारी ने रोका वेतन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये-सुनिश्चित- जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतो का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नही करने पर  जिलाधिकारी ज्येष्ठ खान अधिकारी , अधिशाषी अभियंता जल निगम , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित कई विभागध्यक्षो का वेतन रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उक्त कार्रवाई जिलाधिकारी  बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक के दौरान किया।

बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिक से संख्या में असंतुष्ट फिडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता नगरीय अधिशासी अभियन्ता विद्युत पिपरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, ज्येष्ठ खान अधिकारी को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने पर वेतन भुगतान पर रोक व स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी  हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?