प्राइवेट चिकित्सकों का होली मिलन समारोह: जमकर उड़े अबीर, गुलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाईटी, उत्तर प्रदेश (प्राईवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन सोनभद्र) द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में बसन्त उत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर गले मिले।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० नन्दजी सिंह ने कहा कि होली बसन्त ऋतु का संदेश वाहक माना जाता है एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुराई पर अच्छाई के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुभव के आधार पर चिकित्सा कार्य कर रहे चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए भगवान के रूप में काम करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डा० ओ०पी० मौर्य ने कहा कि रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाईटी की चाहत है कि पंजीकृत चिकित्सकों के देखरेख में 05 से 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त चिकित्सकों को 06 माह से 01 वर्ष का प्रशिक्षण देकर प्राथमिक उपचार करने के लिए अनुमति दिया जाय, आयुर्वेद रत्न, वैद्य विषारद पद्धति से चिकित्सा कार्य करने वाले चिकित्सकों को मान्यता दिया जाय, आर०एम०पी० रजिस्ट्रेशन को उ०प्र० ने पुनः मान्यता दिया जाय, 1500 के आबादी पर एक चिकित्सा मित्र की नियुक्ति किया जाय।


इस मौके पर
डॉ. लोकपति सिंह, डॉ. उदयनाथ सिंह, डॉ. बीआर मौर्य, डॉ. डीके विश्वकर्मा, डॉ. आरके पटेल, डॉ. पीके विश्वास, डॉ. सुनील सिंह, अविनाश शुक्ला, डॉ. एसपी सिंह पासवान, डॉ. अनिल विश्वकर्मा, डॉ. पीके राय, डॉ. हीरालाल मौर्य, डॉ. जावेद अंसारी, डॉ. ज्वाला सिंह, डॉ. एमपी यादव, डॉ. कृपाशंकर चौहान, डॉ. बी नाथ, डॉ. राकेश बिंद, डॉ. दिनेश प्रजापति, डॉ. पुनवासी पटेल, डॉ. कैलाश नाथ प्रजापति, डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह मौर्य, प्रमिला,डॉ. पीएन पांडे, डॉ. रमेश यादव, डॉ. यूके पांडे, डॉ. रवींद्र प्रधान, चेयरमैन, हरिहर सिंह चौहान, उमेश सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?