सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ मंडल दीपक कुमार दे के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क–III) कौशलेन्द्र कुमार, उप महाप्रबंधक वाराणसी मॉड्यूल संजीव कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्र–VII रॉबर्ट्सगंज राघवेंद्र कुमार सिंह सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैंकिंग सेवाओं में सुधार
अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित होने से बैंकिंग सेवाओं में सुधार होगा और स्थानीय ग्राहकों को त्वरित सुविधा मिल सकेगी। अब कई कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह कदम स्थानीय ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।






