फोल्डिंग बैरियर स्थापित कर मार्ग को  टू वे किया संचालित, उल्लंघन पर होगी  कार्रवाई : अभिषेक वर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O रावर्टसगंज रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या का समाधान

सोनभद्र। रावर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रावर्टसगंज – पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बैरियर बंद होने से निरंतर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारू द्विवेदी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फोल्डिंग बैरियर स्थापित कर मार्ग को प्रभावी ढंग से टू वे संचालित कराया। इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के परिणाम स्वरुप जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु सतत प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक केके शुक्ला, टी एस आई भरत राय, शिवाजी राव सौरभ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?