चोपन, धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने को सांसद छोटेलाल खरवार ने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग,त्रिवेणी एक्सप्रेस का 4 बोगी पूर्व की भांति चलाया जाए

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने जिले के लाभ के लिए यात्री रेल सेवाओं की बहाली की मांग की।
सांसद ने मांग की कि त्रिवेणी एक्सप्रेस का 4 बोगी जो पूर्व में बरवाडीह, विल्डमगंज, दुद्धि होते हुए रेणुकूट, चोपन में आकर जुड़ जाती थी, उसे पूर्व की भांति चलाया जाए।
सांसद ने मांग की कि चोपन होते हुए धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया जाए, जिससे सोनभद्र के यात्री सीधे मुंबई के लिए लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकें।
सांसद ने मांग की कि ओबरा डैम, भभरा कुंड, मगरदाहा, फूलदिल रोड, मिर्चाधुरी, करेला, चुर्क, सिंगरौली, सोनभद्र जैसे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की जाए, जिससे ग्रामीण आबादी को सुविधा मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?