म्योरपुर में मशीन में साड़ी फसने से महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी में अपने घर के सामने धान कुटाई कर रही एक महिला की मशीन से निकल रहे चावल को देख रही महिला की साड़ी कुटाई मशीन में फंस जाने से बुरी तरह जख्मी हो कर उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस को सूचित किया

परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और थानाध्यक्ष राम दरस राम ने मौके पर पहुंच कर शव को सील करवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेजवा दिया।

महिला का सिर मशीन में फंस गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रेखा पत्नी मल्लू अपने घर के पास आये सचल कुटाई मशीन से निकल रहे चावल को देख रही थी, इसी दौरान रेखा की साड़ी मशीन में फंस गई जिस कारण उसका सिर मशीन में चला गया, महिला का सिर पीस गया जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Comment

1401
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?