सनसनीखेज वारदात: पड़ोसी ने 10 वर्षीय बच्चे का गला रेतकर की हत्या, इलाके में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र)।  रामगढ़ मेन बाजार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोसी युवक पर 10 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार आर्यन (10 वर्ष) पुत्र राजू गुप्ता की उसके ही घर के पीछे धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात का आरोप पड़ोसी युवक Divakar Gupta (25 वर्ष) पुत्र गुलाब गुप्ता पर लगाया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

मासूम की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की और सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। यह घटना Pannuganj Police Station क्षेत्र के रामगढ़ मेन बाजार की बताई जा रही है।

Leave a Comment

1399
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?