अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत जिला इकाई सोनभद्र ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत जिला इकाई सोनभद्र के द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी अस्मिता, समानता एवं न्याय विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

नारी शक्ति की पूजा से घर बनता है स्वर्ग

कार्यक्रम में अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनुपमा सिंह ने बताया कि इतिहास गवाह है कि जब-जब नारी को अवसर मिला, उसने अपनी प्रतिभा और साहस से समाज को नई दिशा दी। नारी में करुणा है, शक्ति है, धैर्य है और संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता है। डॉ अंजली विक्रम सिंह ने बताया कि नारी सृष्टि की आधारशिला है। वह माँ, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में परिवार और समाज को संस्कार देती है।
विनोद कुमार चौबे ने कहा कि जिस घर में नारी शक्ति की पूजा होती है वह घर स्वर्ग के समान होता है। पवन कुमार मिश्र एडवोकेट ने नारी सशक्तिकरण पर विषय प्रवर्तन किया।
कार्यक्रम में योगेश कुमार द्विवेदी महामंत्री सोनभद्र बार एसोसिएशन, मनीष कुमार चतुर्वेदी, सुनील मालवीय, योगेश कुमार, प्रभात मिश्रा, अखिलेश मिश्रा,अनिरुद्ध सोनी,समृद्धि, पुष्पा , निर्मला शर्मा, गीता देवी, शालिनी चतुर्वेदी, कुमारी नीरज यादव,रागिनी पाठक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?