पैतृक जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

म्योरपुर (सोनभद्र) । जिले के Myorpur थाना क्षेत्र के खैराही गांव में जमीन कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने Sonbhadra के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खैराही, पोस्ट गोविंदपुर निवासी राम नरेश यादव पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल यादव ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विजय कुमार शर्मा और अशोक कुमार शर्मा नामक व्यक्तियों द्वारा उनकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार उनके दादा स्व. बच्चा यादव वर्ष 1960-62 के दौरान सिंगरौली क्षेत्र से आकर यहां बसे थे। उनके नाम खतौनी में लगभग 1.820 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। आरोप है कि गाटा संख्या 1288 की करीब तीन बिस्वा जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया गया है।

राम नरेश यादव का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई और कहा गया कि आरोपी लोग प्रभावशाली हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पीड़ित के मुताबिक 8 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे 15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ उनकी जमीन पर पहुंच गए और अवैध निर्माण शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया।

राम नरेश यादव का यह भी कहना है कि वर्ष 2019 में उनके दादा के निधन के बाद अब उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पीड़ित प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है और मामले की जांच की मांग कर रहा है।

फिलहाल पीड़ित प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है और मामले की जांच की मांग कर रहा है।

Leave a Comment

1393
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?