शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O स्वच्छता का संदेश देने निकली रैली, बच्चों को जागरूक किया गया

शक्तिनगर, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर( दिन रात) के दूसरे गुरुवार को चिल्काडांड पंचायत भवन में “स्वच्छता जागरूकता” पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के समक्ष चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोकगीत के द्वारा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की ओर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रोहित विश्वकर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता का बहुत ही अभाव है क्योंकि वह अपने तंग जिंदगी में साफ सफाई के महत्व को समझ नहीं पाते हैं। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटेलाल प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में जागरूकता के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शिविर के दूसरे सत्र में 100 स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर चिल्काडांड प्राथमिक विद्यालय एवं सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्राओं को स्वच्छता का संदेश दिया गया। विद्यालय के छात्रों के साथ स्वयंसेवकों द्वारा संवाद स्थापित करने के क्रम में उन्हें भोजन से पहले हाथ धोने, पॉलिथीन के प्रयोग से बचने, फास्ट फूड एवं जंक फूड से अधिक परहेज करने तथा नियमित व्यायाम एवं खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह रैली शिविर स्थल से प्रारंभ होकर चिल्काडांड बस्ती एवं निमियांटांड बस्ती होते हुए पुनः पंचायत भवन आकर समाप्त हुई। दोपहर भोजन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा विविध मनोहारी संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में सहभाग करते रहे अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने किया तथा उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटेलाल प्रसाद द्वारा किया गया। इस शिविर में इकाई प्रथम एवं तृतीय के 50-50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस दौरान चांदनी श्रीवास्तव, मधु केसरी, अर्चना जायसवाल, विद्या विश्वकर्मा, साक्षी दुबे, खुशी वर्मा, मानसी जायसवाल, सबा बानो, विशेष, शिवांशी, पंकज, हिमांशु, आशुतोष का सहयोग अनुकरणीय रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?