सोनभद्र के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिले सांसद छोटेलाल खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र के विकास की मांग तेज, केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर सड़कों और ट्रेनों के संचालन का सौंपा पत्र

O- सोनभद्र के अधूरे फोरलेन रोड और रेल सेवाओं को लेकर दिल्ली तक उठी आवाज

O- सड़कों और ट्रेनों के संचालन की उठाई मांग

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने समग्र विकास और लंबित परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष विभिन्न मांगें उठाई गई हैं। क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

सांसद छोटेलाल खरवार ने पत्र में विशेष रूप से रीवा-रांची फोरलेन मार्ग के पूर्व में अधूरे पड़े हिस्सों को शीघ्र पूरा कराने और कई महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण की मांग की गई। इसमें हाथीनाला से शक्तिनगर होते हुए छत्तीसगढ़ तक फोरलेन रोड, विंढमगंज से कचनरवा-कोन मार्ग, कोन से तेलगुड़वा रोड, बकरिहवां से विजपुर मार्ग तथा औनी मोड़ से शक्तिनगर रोड समेत कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

छोटेलाल खरवार ने बताया कि ये सड़कें सोनभद्र को पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन हैं, लेकिन कई हिस्सों में निर्माण अधूरा है या सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेल सुविधाओं को लेकर भी उठाई मांग

सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने सोनभद्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाओं को बहाल करने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर त्रिवेणी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पूर्व की तरह पुनः संचालित करने की मांग की।

प्रधानमंत्री को भी सौंपा गया पत्र

इसके अलावा सोनभद्र क्षेत्र के व्यापक विकास, सड़क, रेल और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र सौंपकर विभिन्न परियोजनाओं पर ध्यान देने की मांग की गई।

सपा सांसद छोटेलाल खरवार का कहना है कि यदि इन सड़कों और रेल सेवाओं को शीघ्र पूरा और संचालित किया जाता है तो इससे न केवल सोनभद्र बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिल सकती है।

Leave a Comment

1389
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?