आठ माह से नहीं मिला मानदेय,मनरेगा कर्मचारियों मे आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सोनभद्र -। आठ माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को मनरेगा कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन व मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र भुगतान की मांग की।
जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि करीब आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दीपावली, छठ और अब होली जैसे बड़े त्योहार भी बिना मानदेय के ही गुजर गए, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि बच्चों की फीस, बुजुर्ग माता-पिता की दवा और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद शासन स्तर से काम का दबाव लगातार बनाया जा रहा है, लेकिन मानदेय भुगतान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2015 से कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ की कटौती की जा रही है, लेकिन अब तक पूरी राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय और ईपीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो मनरेगा कर्मचारी जनपद में कलमबंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान पंकज कुमार, अवनीश कुमार, विमलेश कुमार, अभिलाष सिंह, हरिशंकर सिंह, प्रदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश, मिथिलेश, अशोक, संतोष यादव, मिराज अहमद, सुनील कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, शायदा बेगम, गिरीश चंद्र, सतीश कुमार, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद

Leave a Comment

1385
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?