संपर्क मार्ग घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्या ने  किया शिलान्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सोनभद्र -। क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करते हुए घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड-12 उरमौरा में संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
निर्मित होने वाला यह संपर्क मार्ग शिवप्रकाश मास्टर के घर से राधेश्याम मौर्य के घर होते हुए इमरती बाई के घर तक जाएगा। मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह संपर्क मार्ग स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है।
इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्या, अनवर अली, छोटू पटेल, आनंद कुमार त्रिपाठी, रविशंकर, चंद्रभूषण, धर्मेंद्र, शिवकुमार, राजकुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?