शिव मंदिर का मना स्थापना दिवस, भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। रोडवेज परिसर स्थित शिव मंदिर का स्थापना दिवस इस वर्ष भी धूमधाम और गहरी आस्था के साथ मनाया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था, जिससे वातावरण पूर्णतः शिवमय हो उठा।
इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और आयोजकगण सेवा भाव से जुटे रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव भक्त ए.आर.एम. विश्राम, संतोष कुमार, प्रियंकर मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, सुशील दुबे, आशीष जायसवाल एवं विकास पांडेय की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?