म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के ग्राम पंचायत रनटोला में रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो ट्रकों के ड्राइवरों के बीच नोकझोंक हो गई। दोनों ट्रक एक मुर्धवा की तरफ से तो दूसरी म्योरपुर की तरफ से आ रहे थे और दोनों ट्रक आपस में सट गए, जिससे म्योरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक का ड्राइवर गुस्सा गया और मुर्धवा मोड़ की ओर से आ रहे ट्रक के ड्राइवर पर आग बबूला हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों ट्रक के ड्राइवरों को समझाकर अपने गंतव्य के लिए जाने का आवाह्नन किया और वे लोग चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि रनटोला के यात्री सेड के लगभग 100 आगे खतरनाक मोड़ होने के कारण अक्सर बड़ी ट्रकों को इस मोड़ में चलाने में दिक्कत होती है और रविवार को भी यही कारण रहा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण स्थिति में जा पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से इस तनावपूर्ण माहौल को शांत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने बताया कि अगर इस मोड़ की सड़क को विभाग द्वारा चौड़ीकरण कर दिया जाए और दोनों तरफ रेलिंग लगा दिया जाए तो कुछ हद तक यहां पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकता है। ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, भंटू, अरविंद, गोविंद, पंकज, रामानंद, राधे, हीरालाल, मानिकचंद्र, रामजनम, बबई खरवार, प्रशांत दुबे आदि लोगों ने विभाग से सड़क की चौड़ीकरण करवाने की मांग की है।






