कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौली गांव का मामला

O कई महीने से राशन न देने का लगाया आरोप,विरोध करने पर दे रहे धमकी

सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को सदर एसडीएम नामित ज्ञापन विभाग में देखकर कोतवाली का घेराव कर कोटेदार द्वारा दी जा रही धमकी व राशन न देने के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन को कराया अवगत।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विगत दो-तीन महीना से कोटेदार द्वारा हम दर्जनों ग्रामीणों का राशन इधर से उधर किया जा रहा है जब हम लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है तो उनके द्वारा धमकी गली क्लोज दी जा रही है वहीं राशन न मिलने से हम लोग भुखमरी के शिकार पर आ गए हैं हम गरीब मजदूर है दौड़ दौड़ कर कोटेदार के दुकान पर चक्कर लगाते रहते हैं मगर कोटेदार द्वारा हम लोगों की नहीं सुनी जाती जब गुरुवार को हम लोग अपना राशन गला लेने पहुंचे तो कोटेदार द्वारा हम लोगों को गला ना देने की बात कहते हुए गली देकर भगा दिया गया जिस पर हम ग्रामीण उप जिलाधिकारी नामित ज्ञापन तहसील में देखकर सदर कोतवाली पहुंचकर संबंधित कोटेदार के गाली गलौज संबंधित विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए कोटा निरस्त कराकर नए कोटेदार के चयन किए जाने की गुहार लगाई इस मौके पर रामचंदर,सुबास, कलावती, अतवारी, धनावती, राम विलास, शिव बरन, मनीता, शिव कुमारी, गुलाबी देबी बीडीसी, चंदा, दौलत देबी, बीफन देबी, गीता देबी आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?