चकरोड पर कब्जे से दर्जनों परिवार का रास्ता बंद, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के मौजा बिजौली में पुश्तैनी रूप से रह रहे लगभग 40 परिवारों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे वर्षों से प्रयोग में आ रहा चकरोड बंद हो गया है। रास्ता न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के नेतृत्व कर रहे अनील गिरी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अनील गिरी ने बताया कि उनके पिता को वर्ष 2011 में महामाया आवास योजना के तहत ग्राम सभा भूमि पर आवास स्वीकृत हुआ था, जिसमें वे परिवार सहित निवास कर रहे हैं। आवास का निर्माण सरकारी धन से हुआ, लेकिन आज तक भूमि का विधिवत पट्टा नहीं किया गया। अब घर से सटे लगभग आठ फीट चौड़े सरकारी चकरोड पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे उनका और अन्य परिवारों का निकलना-दाखिल होना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल समेत विभिन्न अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की कि आवासीय भूमि का नियमानुसार पट्टा किया जाए और चकरोड से अवैध कब्जा हटाकर रास्ता तत्काल बहाल कराया जाए। प्रदर्शन में हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवेश पाठक, जिला अध्यक्ष रोशन कुमार राव, धर्मेंद्र शुक्ला, रोशन कुमार, ममता, पुष्पा, गीता, सोनी, कांति, भुइया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?