सोनभद्र। थाना शक्तिनगर की साइबर टीम ने एक आवेदक की फ्राड हुई धनराशि 40,000/- रुपये उसके मूल खाते में वापस कराई है। पीड़ित कृष्णा कुमार शाह निवासी एन0सी0एल0 खडिया थाना शक्तिनगर का साथ पिछते 6.5.25 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छल करके यूपीआई के माध्यम से 50,000/- रुपये की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर करा ली थी।
पीड़ित ने 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के कुशल नेतृत्व मे थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 50,000/- रुपये को सम्बन्धित खातो मे होल्ड कराया गया।
इसके बाद NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड खाते मे होल्ड धनराशि मे से 40,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक ने थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
धनराशि वापस कराने वाली टीम मे कमलनयन दूबे, थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर, संजय सरोज साइबर हेल्प डेस्क, करन कुमार शामिल थे। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।







