17 वा अंतर ब्लॉकिय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागोबांध सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के नौडीहा में माई युवा भारत के तत्वाधान में अंतर ब्लॉक स्तरीय 17 वॉ वॉलीबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सेवेन स्टार क्लब नौडीहा के प्रांगण में किया गया जिसमें वॉलीबॉल के 25 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाग किया जिसमें उपस्थित युवा मण्डल बभनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर गुप्त द्वारा मुख्य अतिथि जयमंगल उरेती , विशिष्ट अतिथि नीरेंद्र सिंह व मंच पे उपस्थित ग्राम प्रधान नौडीहा नंदकिशोर , मधुबन ग्रामप्रधान बर्फी लाल , पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद , प्रदीप, पूर्व प्रधान रामबली सिंह, नंदलाल , रामनरेश गुरु, रामप्रसाद गुरुजी,अमरेश कुमार , संदीप कुमार एवं विविध क्षेत्र से आए तमाम दर्शन बंधु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनके बीच कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों धूप द्वीप नारियल फोड़कर सेवन स्टार क्लब नौडीहा एवं बी बी एम क्लब नौडीहा के बीच परिचय कराते हुए मुख्य अतिथि जयमंगल उरेती द्वारा सर्विस कराकर प्रतियोगिता प्रारंभ कराया गया जिसमें कबड्डी,दौड़, ऊंची कूद खेल आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित मंचासिन अतिथियों द्वारा खेल के महत्व को प्रकाश में डालते हुए विजेता,उपविजेता टीम को मेडल,ट्रॉफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?